बुलेट व ऑटो की टक्कर में दो घायल

घायल बंगाल के अंडाल का रहनेवाला दुमका नगर: ऑटो और बुलेट की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना मंगलवार को दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ की है. जानकारी के अनुसार अपनी बुलेट से बंगाल के अंडाल निवासी राजेश दता अपने दोस्त मितन कोल के साथ अपनी […]

घायल बंगाल के अंडाल का रहनेवाला

दुमका नगर: ऑटो और बुलेट की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना मंगलवार को दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ की है. जानकारी के अनुसार अपनी बुलेट से बंगाल के अंडाल निवासी राजेश दता अपने दोस्त मितन कोल के साथ अपनी मौसी के घर काठीकुंड जा रहा था. क्रम में नकटी के समीप एक ऑटो ने बुलेट को टक्कर मार दी. टक्कर से बुलेट में सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए. मौके की नजाकत को भांपते हुए ऑटो ड्राइवर भाग गया.
सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को सदर अस्पताल दुमका में भर्ती करवाया. इस बाबत घायल राजेश की मौसी ने बताया कि वे दोनों मेरे घर काठीकुंड आ रहे थे. इसी बीच हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि ऑटो मालिक ने इलाज में होने वाले खर्च के भुगतान का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >