भवानी ट्रांसपोर्ट के ट्रक में लगी आग, लाखों के सामान जले

तीन दमकलों ने पायी आग पर काबू दुमका : दुमका शहर के प्लस टू राजकीय जिला स्कूल के समीप रविवार रात मां भवानी ट्रांसपोर्ट के एक ट्रक में भीषण आग लग गयी. इस घटना मेें लाखों के सामान जलकर खाक हो गये. घटना दीपावली की रात 10.20 बजे की है. स्थानीय लोगों की नजर जब […]

तीन दमकलों ने पायी आग पर काबू

दुमका : दुमका शहर के प्लस टू राजकीय जिला स्कूल के समीप रविवार रात मां भवानी ट्रांसपोर्ट के एक ट्रक में भीषण आग लग गयी. इस घटना मेें लाखों के सामान जलकर खाक हो गये. घटना दीपावली की रात 10.20 बजे की है. स्थानीय लोगों की नजर जब ट्रांसपोर्ट के रक से उठते धुंआ पर पड़ी तो ट्रांसपोर्ट के लोगों व अग्निशमन को सूचना दी. एक दमकल पहुंची, पर जब आग पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं दिखा, तो और भी दमकल मंगवाया गया. दमकल पहुंचने में विलंब होता देख स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की थी.
भवानी ट्रांसपोर्ट के ट्रक…
ट्रक में कोलकाता की मंडी से दुमका के व्यवसायियों के माल के रूप में दाल, चप्पल, थर्मोकोल, रुई, हार्डवेयर के सामान, कपड़े, प्लास्टिक की रस्सियां तथा लोहे के सामान थे. दीपावली रहने की वजह से ट्रांसपोर्ट कंपनी संबंधित दुकानदारों को उसके माल की डिलेवरी नहीं कर पाया था और ट्रक को कोलकाता से लाये जाने पर जिला स्कूल के समीप खड़ा करके रख दिया गया था. लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी पटाखे की चिंगारी ट्रक के उपर गिर गयी होगी, जिससे आग फैलता गया.
आशंका. पटाखे की चिंगारी से आग लगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >