सादीपुरा के उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली बिल

रानीश्वर : प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को नियमित बिजली बिल नहीं मिल रहा है़ इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रह जाता है़ बता दें अप्रैल माह से से विभाग की ओर से प्राइवेट लोगों के माध्यम से बिजली बिल का वितरण कराया जा रहा है. प्राइवेट बिल कलेक्शन करनेवालों को विभाग […]

रानीश्वर : प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को नियमित बिजली बिल नहीं मिल रहा है़ इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रह जाता है़ बता दें अप्रैल माह से से विभाग की ओर से प्राइवेट लोगों के माध्यम से बिजली बिल का वितरण कराया जा रहा है. प्राइवेट बिल कलेक्शन करनेवालों को विभाग की ओर से वेतन भुगतान नहीं किये जाने से वे लोग बार-बार आंदोलन भी कर रहे हैं.

यहां विभिन्न गांवों में अलग अलग लोग बिजली बिल का वितरण करते हैं. कुछ लोग हड़ताल पर रहने की बात बता कर बिल वितरण नहीं कर रहे हैं. उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार सादीपुर व आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को दो महीने से बिजली बिल नहीं मिला है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >