दुमका : एसपी कॉलेज-सोनवाडंगाल रोड में एमआर एकेडमी का उदघाटन कुलपति डॉ कमर अहसन ने फीता काटकर किया. अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो प्रशांत एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा मौजूद थे. एमआर एकेडमी के के निदेशक एसके मंडल ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा के दुमका के युवाओं को आगे ले जाने में यह संस्थान अहम भूमिका निभायेगी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो बाहर जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध होगा. अवसर पर संस्थान के सदस्य एमके झा व एसके झा मौजूद थे.
वीसी ने किया एमआर एकेडमी का उदघाटन
दुमका : एसपी कॉलेज-सोनवाडंगाल रोड में एमआर एकेडमी का उदघाटन कुलपति डॉ कमर अहसन ने फीता काटकर किया. अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो प्रशांत एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा मौजूद थे. एमआर एकेडमी के के निदेशक एसके मंडल ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा के दुमका के युवाओं को आगे ले जाने में […]

अधिकाधिक को छात्रवृति से वंचित करना चाह रही सरकार : अनिल
दुमका : छात्र समन्वय समिति ने राज्य सरकार के कल्याण विभाग पर छात्रवृति व्यवस्था में फेरबदल कर ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इससे वंचित करने की कोशिश किये जाने का आरोप लगाया है. समिति के संयोजक अनिल कुमार मरांडी ने कहा कि कल्याण विभाग ने कई श्रेणियों में बांटकर छात्रवृति में फेरबदल किया है, जो इस कल्याणकारी व्यवस्था में अनुचित है. सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की राशि में कटौती की है. तमाम शैक्षणिक संस्थानों में पहले छात्रवृति की राशि में एकरूपता थी,
लेकिन अब राज्य सरकार के अधीन शैक्षणिक संस्थान में छात्रवृति की राशि 50 हजार से घटाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है. छात्रवृति के के संदर्भ में प्राप्तांक 50 प्रतिशत की बाध्यता एवं मापदंड निर्धारित किये गये हैं. , जबकि संस्थान 30 से 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भी डिग्री देती है. ऐसे में कल्याण विभाग को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.