रोष. एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के खिलाफ झामुमो में उबाल
दुमका : एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में संशोधन करने के विरोध में झामुमो द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सचिव निधि खरे का पुतला दहन किया गया. जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि दोनों द्वारा संसोधन के पक्ष में बयान देने से यहां की आदिवासी एवं मूलवासी के बीच काफी आक्रोश है. यह सरकार पूर्ण रूप से आदिवासी मूलवासी विरोधी है. सरकार की इस नीति का झारखंड मुक्ति मोरचा पूरजोर विरोध जारी रखेगा. ये दोनो ही कानून आदिवासियों की अस्मिता से जुड़े हुए हैं.
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव शिव कुमार बास्की, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, नगर अध्यक्ष रवि यादव, सुशील कुमार दुबे, बैजनाथ यादव, विजय मल्लाह, सिदोर हांसदा, साकेत गुप्ता, विजय हांसदा, मो अकरम, धर्मा दास, लखन दास, राज कुमार मंडल, अनवर, विकास रजक, विक्की सिंह, सुदीप दास, निवेश शर्मा, राजा शर्मा, रहमत अली, प्रदीप गुप्ता, विकास सिंह, रजू सिंह आदि मौजूद थे.
