दुमका : सीएम रघुवर दास का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी से किया. सीएम के स्वागत के लिए आयुक्त बालेश्वर सिंह, डीआईजी अखिलेश झा, डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी प्रभात कुमार के अलावा नप अध्यक्ष अमिता रक्षित, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, प्रकाश प्रसाद, मनोज कुमार साह, युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष मनोज साह, गरीब दास,मृणाल मिश्रा,
51 किलो का माला पहना सीएम का स्वागत
दुमका : सीएम रघुवर दास का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी से किया. सीएम के स्वागत के लिए आयुक्त बालेश्वर सिंह, डीआईजी अखिलेश झा, डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी प्रभात कुमार के अलावा नप अध्यक्ष अमिता रक्षित, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल […]

अब्दुल फिरदौस, सुरेश मुर्मू, दीपक मंडल, गायत्री जायसवाल, ओम केशरी, विश्वनाथ नंदी, सतीश राय, ममता साह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे. मुख्यमंत्री रघुवर दास हेलीकाॅप्टर से दुमका पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी का स्वागत 51 किलो का माला पहनाकर किया. दुमका एयरपोर्ट पर दो हैलीकाप्टर पहुंचा.
सीएम के साथ मंत्री समाज कल्याण डॉ लोइस मरांडी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा तथा सीएम के ओएसडी राकेश चौधरी पहुंचे थे, जबकि इससे पूर्व एक अन्य हेलीकाॅप्टर से समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना डाडेल व पंचायती राज के निदेशक शिवेंद्र सिंह पहुंचे थे.