आज दुमका के आसनपहाड़ी ग्रामसभा में हिस्सा लेंगे सीएम

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास को दुमका आ रहे हैं. वे हेलीकाप्टर से 10.30 बजे दुमका आयेंगे और लखीकुंडी में बनकर तैयार हुए सिदो कान्हू पार्क का उद‍्घाटन करेंगे. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी भी उपस्थित रहेंगी. सीएम इस पार्क का उद‍्घाटन करने के बाद 11.35 बजे राजभवन के लिए प्रस्थान […]

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास को दुमका आ रहे हैं. वे हेलीकाप्टर से 10.30 बजे दुमका आयेंगे और लखीकुंडी में बनकर तैयार हुए सिदो कान्हू पार्क का उद‍्घाटन करेंगे. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी भी उपस्थित रहेंगी. सीएम इस पार्क का उद‍्घाटन करने के बाद 11.35 बजे राजभवन के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

11.50 बजे वे सड़क मार्ग से ही काठीकुंड प्रखंड के आसनपहाड़ी के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. वे 12.30 बजे आसनपहाड़ी पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में भाग लेंगे तथा एक घंटे वहां रहने के बाद दुमका के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. 3.25 बजे वे दुमका हवाई अड्डा से हेलीकाप्टर से ही रांची लौट जायेंगे.
10.30 बजे: दुमका हवाई अड्डा आगमन
10.40 बजे: सिदो कान्हू पार्क लखीकुंडी आगमन
11.25 बजे: राजभवन के लिए प्रस्थान
12.30 बजे: आसनपहाड़ी में आयोजित ग्रामसभा में भाग लेना
01.30 बजे: आसनपहाड़ी से सड़क मार्ग से दुमका के लिए प्रस्थान
03.10 बजे : राजभवन से हवाई अड‍्डा प्रस्थान
03.25 बजे: रांची के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान
विशेष ग्राम सभा के मौके पर सीएम रघुवर दास ने करोड़ों रूपये की योजनाओं का ऑन लाईन शिलान्यास, उद्घाटन किया और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया.
देखें नौ चार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >