सिर मुंड कर तीन दिनों तक बनाये रखा बंधक, प्यास लगने पर पिलाता था पेशाब

शर्मनाक. विवाहिता ने साहस कर नगर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी, आरोपित गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबी गांव का रहने वाला महिला का करता था यौन शोषण, पुलिस के पास नहीं को लेकर देता था जान से मारने की धमकी दुमका कोर्ट : तीन दिनों तक जोर-जबरदस्ती तथा अमानवीय हरकतों की शिकार बन […]

शर्मनाक. विवाहिता ने साहस कर नगर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबी गांव का रहने वाला
महिला का करता था यौन शोषण, पुलिस के पास नहीं को लेकर देता था जान से मारने की धमकी
दुमका कोर्ट : तीन दिनों तक जोर-जबरदस्ती तथा अमानवीय हरकतों की शिकार बन चुकी महिला की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबी गांव के पुटूर हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शहर के गिधनी पहाड़ी में रहने वाली शादीशुदा महिला ने बागडुबी के पुटूर हेम्ब्रम के विरुद्ध नगर थाना में भादवि की धारा 376, 307 379, 448, 427, 341, 342, 323, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि 10-15 दिन पहले पुटूर हेम्ब्रम उसके घर में घुसकर उसका हाथ पैर रस्सी से बांधकर मारपीट की. ब्लैड से उसके सिर के बाल मुड़ दिये.
तीन दिनों तक हाथ पैर बांधे रखा और प्यास लगने पर जबरन पेशाब पिलाता रहा. 4-5 माह पहले उसके पति को वह डरा धमका कर घर से भगा देता था तथा अकेला पाकर उसके साथ वह यौन शोषण किया करता था. बराबर धमकी दिया करता था कि केस करने पर जान से मार डालेगा. 13 अक्तूबर को पुटूर जबरन घर में घुसकर मारपीट करते हुए गला दबा दिया.
जाते समय घर का बरतन व अन्य सामान भी लेकर चला गया. धमकी देते गया कि केस करने पर जेल से निकल कर काट देगा. हिम्मत करके महिला ने नगर थाना पुलिस को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >