रघुवर सरकार असंवेदनशील

रोष. मंत्री डॉ लोइस मरांडी के आवास के समक्ष पारा शिक्षकों ने डाला डेरा, कहा मंत्री लोइस ने सरकार की ओर से दिया आश्वासन दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर दुमका जिले के पारा शिक्षकों ने शनिवार से अपने चार दिवसीय घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत कर दी है तथा […]

रोष. मंत्री डॉ लोइस मरांडी के आवास के समक्ष पारा शिक्षकों ने डाला डेरा, कहा

मंत्री लोइस ने सरकार की ओर से दिया आश्वासन
दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर दुमका जिले के पारा शिक्षकों ने शनिवार से अपने चार दिवसीय घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत कर दी है तथा कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी के हथियापाथर स्थित आवास के समक्ष धरने पर बैठ गये हैं. पारा शिक्षक समायोजन की एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत हैं और पिछले महीने से हड़ताल पर हैं. सरकार की ओर से पहल नहीं होने पर इन्होंने भाजपा विधायकों-मंत्रियों के आवास के समक्ष आंदोलन कर दवाब बनाने की कोशिश में जुट गये है.
धरने पर बैठे पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने वार्ता भी की और सरकार द्वारा उनके लिए सहानुभूति रखे जाने की बात कही. जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के समायोजन को लेकर संवेदनहीन है. उनके भविष्य की सुरक्षा की गारंटी भी सरकार नहीं दे रही है.
जिला सचिव संतोष कुमार पंडित ने कहा कि समायोजन का आदेश निर्गत होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार, चंदन कुमार, मांगन राव, मुकेश कुमार राय आदि शामिल थे.
समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं शिक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >