घायल कार्यकर्ता से मिले पूर्व विधायक
नवगछिया : भाजपा नेता सह पूर्व विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने मायागंज अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा कार्यकर्ता मनोज शर्मा का हालचाल लिया. विधायक ने उनपर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नवगछिया नगर अध्य्क्ष मुकेश राणा, मानवाधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार, फाइटर जेम्स, मो नईम, राजेश मणि आदि ने भी घटना की निंदा की है.
