दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल

जामा : सिकटिया पंचायत के तररा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये हैं. दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं. गांव के नारायण मांझी की पत्नी कृति देवी ने अशोक मांझी, सहदेव मांझी, दिलीप मांझी, पवन मांझी और जयकांत मांझी पर मारपीट करने […]

जामा : सिकटिया पंचायत के तररा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये हैं. दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं. गांव के नारायण मांझी की पत्नी कृति देवी ने अशोक मांझी, सहदेव मांझी, दिलीप मांझी, पवन मांझी और जयकांत मांझी पर मारपीट करने और उसका हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया है.

उसके मुताबिक ससुर गणेश मांझी जब बीच बचाव करने आये, तो उन्हें तेजधार वाले हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया. उनके सिर पर गहरा जख्मी हो गया. लगातार खून बहते रहने की वजह से उन्हें बर्धमान ले जाया गया है. मामले में कृति के बयान पर जामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 86/16 में दफा 341, 323, 307, 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दूसरी ओर सहदेव मांझी ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर नारायण मांझी, संतोष मांझी व गणेश मांडी ने शौचालय निर्माण के लिए गड‍्ढा खोद दिया था. मना करने पर मारपीट कर दी. द्वितीय पक्ष की ओर से 87/16 में दफा 341, 323, 307, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >