दलाही : मसलिया के बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव के खुड़िया टोला की छह वर्षीय एक बच्ची की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार कमीशन हेंब्रम की छह वर्षीय बच्ची शिवानी हेंब्रम अपनी मां के साथ नहाने के लिए तालाब गयी थी. शिवानी की मां सुहागिनी मुर्मू तालाब में कपड़ा साफ करने लगी. क्रम में शिवानी पीछे से तालाब में उतार गयी. शिवानी को डूबते हुए देख उसकी मां ने किसी तरह तालाब से निकाला. परिजनों की मदद से बच्ची को इलाज के लिए मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. कमीशन हेम्ब्रम ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक नहीं रहने के कारण एएनएम ने रेफरल रसीद काट कर दुमका सदर अस्पातल भेज दिया. दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही शिवानी ने दम तोड़ दिया.
तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
दलाही : मसलिया के बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव के खुड़िया टोला की छह वर्षीय एक बच्ची की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार कमीशन हेंब्रम की छह वर्षीय बच्ची शिवानी हेंब्रम अपनी मां के साथ नहाने के लिए तालाब गयी थी. शिवानी की मां सुहागिनी मुर्मू तालाब में कपड़ा साफ […]
