पंडालाें में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आस्था. आठवें दिन हुई रानीश्वर में हुई महागौरी की धूमधाम से पूजा रानीश्वर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारिवारिक व सार्वजनिक दुर्गापूजा की धूम है़ दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है़. कहीं-कहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है़ आसनबनी माझपाड़ा, पाथरा, […]

आस्था. आठवें दिन हुई रानीश्वर में हुई महागौरी की धूमधाम से पूजा

रानीश्वर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारिवारिक व सार्वजनिक दुर्गापूजा की धूम है़ दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है़. कहीं-कहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है़ आसनबनी माझपाड़ा, पाथरा, सुखजोड़ा, दिगुली ,हरिपुर आदि गांव के दुर्गापूजा कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है़ प्रखंड के विभिन्न पंडालों में धूमधाम से माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर माता के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा पंडाल परिसर से लेकर आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. माता के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा. चारों ओर खुशी व आस्था की बयार बह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >