दुमका : झारखंड विकास मोरचा का उपराजधानी दुमका में 25-26 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय धरना कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू नेता नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार 26 अक्तूबर को दुमका आयेंगे. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने आने की सहमति दे दी है. श्री अग्रवाल ने बताया कि यह धरना झारखंड व संताल परगना के प्रमुख समस्याओं व जनमुद्दों को लेकर किया जायेगा. मुख्य रूप से स्थानीयता नीति वापस लेने, एसपीटी-सीएनटी में किये गये बदलाव को वापस लेने, पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर देने व दुमका में हाइकोर्ट बेंच स्थापित कराने की मांग इसमें उठायी जायेगी.
जेवीएम के धरने में शामिल होने नीतीश आयेंगे दुमका
दुमका : झारखंड विकास मोरचा का उपराजधानी दुमका में 25-26 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय धरना कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू नेता नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार 26 अक्तूबर को दुमका आयेंगे. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने […]

जेवीएम के धरने में…
14 को तैयारी के लिए बैठक : दो दिवसीय धरना कार्यक्रम की तैयारी के लिए झाविमो व जदयू के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक 14 अक्तूबर को प्रधान महासचिव प्रदीप यादव की अध्यक्षता में दुमका परिसदन में होगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन के बावत केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 31 सदस्यीय संयोजक मंडली गठित कर दी है. इसके संयोजक परितोष सोरेन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, धनंजय यादव, सुनील हांसदा, नागेश्वर सिंह,
राजकुमार यादव, अमृतलाल पांडेय, विनोद शर्मा, मिस्त्री सोरेन, पिंटू अग्रवाल, माधव चंद्र महतो, शहीम खां, विपिन चंद्र देव, देवेंद्र कुंवर, सूर्या हांसदा, थॉमस सोरेन, दिलीप सिंह, मुन्ना मिश्रा, रामदविस जायसवाल, सुबोध यादव, बहाब शम्स, सुखलाल सोरेन, विकास सिंह, मथुरा झा, अमर दूबे, मंगल हांसदा, तापस भट्टाचार्य, कार्तिक रजक, बाबूराम मुर्मू, विजय ठाकुर व मार्था हांसदा को सदस्य बनाया गया है.