मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला जलाते कांग्रेसी.

बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन दुमका : आम आदमी पार्टी की जिला कमेटी ने बड़कागांव के विस्थापितों न्याय दिलाने को लेकर मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. पार्टी के व्यास कुमार उपाध्याय ने कहा कि एनटीपीसी खनन कार्य के विरोध में चल […]

बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

दुमका : आम आदमी पार्टी की जिला कमेटी ने बड़कागांव के विस्थापितों न्याय दिलाने को लेकर मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. पार्टी के व्यास कुमार उपाध्याय ने कहा कि एनटीपीसी खनन कार्य के विरोध में चल रहे कफन सत्याग्रह आंदोलन के दौरान लाठी-गोली चलाये जाने की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध करने वाले विस्थापितो के मानव अधिकारो को कुचलने का काम किया गया है. पार्टी राज्यपाल से बड़कागांव एवं चिरूडीह में एनटीपीसी खनन कार्य का विरोध कर रहे विस्थापितों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने,
पुलिस फायरिंग में मारे गये नागरिकों के परिवारों को 50 लाख का मुआवजा व परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, घायल को सरकारी मुआवजा के रूप में 5 लाख रूपये आर्थिक सहायता सुलभ कराने व सरकारी खर्च पर अच्छे अस्पताल में ईलाज कराने, फायरिंग की घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त् करने की मांग की है. मौके पर मानस दास, कार्तिक नंद ठाकुर, राजेश सोरेन, रसका सोरेन, रूसीलाल टुडू, लतिफ अंसारी, रहमतुल्ला अंसारी, मोतीलाल हेंब्रम, सीमा मिंज, नरेश सोरेन, बाबू जन, कर्ण टुडू, सुभाष सोरेन, मुन्ना हेंब्रम, संजय मरांडी, वाम दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >