बीआरसी भवन के मुख्यद्वार समक्ष प्रदर्शन करते पारा शिक्षक.
बीआरसी भवन में होने वाली गुरुगोष्ठी का भी किया बहिष्कार
गोपीकांदर : गोपीकांदर में हड़ताल पर गए पारा शिक्षकों ने झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ प्रखंड इकाई के बैनर तले बीआरसी भवन के मुख्य गेट पर जमकर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश हेम्ब्रम ने किया. प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन में होने वाली गुरुगोष्ठी का भी बहिष्कार कर दिया.
साथ ही अपने आंदोलन को और उग्र करने का भी निर्णय लिया. जिला संयुक्त सचिव संतोष कुमार पंडित ने बताया कि जब तक सरकार पारा शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सरकार से समायोजन नहीं होने पर इस आंदोलन को ज्यादा उग्र किया जायेगा. प्रदर्शन में शिक्षक विजय भगत, मनोज कुमार मुर्मू सहित मुख्यालय के सभी पारा शिक्षक शामिल हुए.
