सिलपहाड़ी गांव में ग्रामसभा में भाग लेते ग्रामीण.
रानीश्वर : पंचायत के गांवों में ग्रामीणों द्वारा योजनाओं के चयन हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है़ पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक आदि के उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है़ ग्रामसभा में ग्रामीण उपस्थित हो कर गांवों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची तैयार कर रहे है़ साथ ही आवास, शौचालय, मनरेगा के तहत बनने वाले बकरी, मुर्गी शेड के लिए वंचित परिवारों का नाम भी सूची में चढ़ा रहे है़ं प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर योजनाओं को सूचीबद्ध करने का काम जारी है़
