घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो : माकपा-भाकपा

दुमका : र्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने संयुक्त रूप से बैठक कर हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी के विरुद्ध जनतांत्रिक आंदोलन पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज व फायरिंग की निंदा की है. सुभाष हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस घटना को लेकर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराये जाने तथा चारों […]

दुमका : र्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने संयुक्त रूप से बैठक कर हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी के विरुद्ध जनतांत्रिक आंदोलन पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज व फायरिंग की निंदा की है. सुभाष हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस घटना को लेकर उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराये जाने तथा चारों मृतकों के परिजन को पचास-पचास लाख रुपये व घायलों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी. साथ ही इस घटना में दोषी पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गयी.

कचहरी परिसर में विरोध सभा आज
श्री हेंब्रम ने कहा कि एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन कर सरकार राज्य के रैयतों को विस्थापित करना चाहती है. सरकार के इस तरह के जन विरोधी सोच के खिलाफ वामपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष जारी रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि इन सब मुद‍्दों पर सोमवार को कचहरी परिसर में अपराह्न 2 बजे विरोध सभा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में माकपा के जिला सचिव एहतेशाम अहमद, जिला कमेटी सदस्य देवी सिंह पहाड़िया, रसका टुडू, सीपीआई के जिला सचिव परशुराम सिंह, सहायक सचिव शंभु मोहली, जरमुंडीअ अंचलमंत्री मुनीलाल मोहली, मनोज डोम, नंद किशोर लायक, गुड‍्डू ठाकुर, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >