कुप्रथा मिटाने का लिया संकल्प

गांधी जयंती. विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा रानीश्वर/रामगढ़ : विवार को गांधी जयंती पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्वराज अपनायेंगे, ग्राम सुराज लायेंगे की शपथ ली़ पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, सहिया आदि शामिल हुए. रानीश्वर में कुमिरदहा […]

गांधी जयंती. विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

रानीश्वर/रामगढ़ : विवार को गांधी जयंती पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्वराज अपनायेंगे, ग्राम सुराज लायेंगे की शपथ ली़ पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, सहिया आदि शामिल हुए.
रानीश्वर में कुमिरदहा पंचायत भवन में मुखिया मीनु मुर्मू की अगुआई में तथा सुखजोड़ा पंचायत में मुखिया प्रतिमा हेम्ब्रम की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित की गयी़ षपथ के दौरान जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने गांव के विकास कार्यक्रमों व लोक कल्याणकारी योजनाओं के नियोजन व क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग करने तथा ग्राम पंचायत के वंचित व कमजोर व्यक्तियों व परिवारों के उत्थान तथा गरीबी हटाने के कार्य करने का संकल्प लिया़ साथ ही खुले में शौच नहीं करने,
पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाने, कुपोषण समाप्त करने, सामाजिक कुरीतियां जैसे डायन प्रथा, दहेज प्रथा मिटाने व जल जंगल जमीन की रक्षा करने का भी संकल्प लिया़ कुमिरदहा में मुखिया मीनु मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य नौशाद शेख, उपमुखिया सेनापति,
पंचायत सचिव बालकृष्ण मिर्धा, जनसेवक संजय घोष, शिक्षक दयामय मित्र,भजन सिंह, ग्राम प्रधान शंकर मंडल, सेवानिवृत्त शिक्षक फणीभूषण गोराई, गीता चालक तथा सुखजोड़ा में मुखिया प्रतिमा हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य सिउली सरकार, योगानदं सरकार, तारापद सरकार, अनिल मरांडी, विश्वजीत सरकार, साधन दत्त आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >