बासुकिनाथ पेट्रोल पंप के शटर का ताला तोड़कर 90 हजार की चोरी

क्षतिग्रस्त अलमारी दिखाते पंप मालिक. थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित है पंप बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत नंदी चौक के समीप मेसर्स बासुकिनाथ फिलिंग स्टेशन से बीती देर रात शटर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 90 हजार की चोरी कर ली. पेट्रोल पंप के प्रबंधक चंद्रकांत झा एवं मालिक […]

क्षतिग्रस्त अलमारी दिखाते पंप मालिक.

थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित है पंप
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत नंदी चौक के समीप मेसर्स बासुकिनाथ फिलिंग स्टेशन से बीती देर रात शटर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 90 हजार की चोरी कर ली. पेट्रोल पंप के प्रबंधक चंद्रकांत झा एवं मालिक राजीव कुमार झा ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत की. चोरी की घटना जरमुंडी थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित पंप में हुई है. पंप प्रबंधक श्री झा ने बताया कि शटर का ताला तोड़ कर चोर पंप परिसर स्थित कार्यालय के कमरे में दाखिल हुआ. गोदरेज आलमीरा को तोड़कर उसमें रखा पैसा निकाल कर भाग गया. कार्यालय में रखा सभी समान को इधर उधर भी कर दिया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >