दुमका में उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित करने की मांग की

केंद्रीय कानून मंत्री से मिले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुमका : केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से गुरुवार को दिल्ली में उनके आवास पर दुमका जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने मुलाकात की और संघ द्वारा प्रेषित मांग पत्र सौंपा. केन्द्रीय कानून मंत्री को सौंपे गये मांग पत्र में मुख्य रूप से […]

केंद्रीय कानून मंत्री से मिले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

दुमका : केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से गुरुवार को दिल्ली में उनके आवास पर दुमका जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने मुलाकात की और संघ द्वारा प्रेषित मांग पत्र सौंपा. केन्द्रीय कानून मंत्री को सौंपे गये मांग पत्र में मुख्य रूप से बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) में किये गये प्रावधान के आलोक में झारखंड की उपराजधानी दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित करने की मांग की गयी है. श्री सिंह ने केन्द्रीय कानून मंत्री को राज्य सरकार द्वारा दुमका में
उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित किये जाने की दिशा में किये गये प्रयास के साथ संताल परगनावासियों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलने में हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया और विधेयक के प्रावधान के आलोक में दुमका में उच्च न्यायालय का खंडपीठ अविलंब स्थापित करने की दिशा में अपने स्तर से पहल करने का भी आग्रह किया.
इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ दुमका की ओर से महामहिम राज्यपाल महोदया से मिलने के लिए समय निर्धारित करने से संबंधित आग्रह पत्र भी भेजा गया है. राजभवन से राज्यपाल से मिलने के लिए समय निर्धारित किये जाने के बाद जिला अधिवक्ता संघ दुमका की ओर से 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित किये जाने से संबंधित स्मार पत्र सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >