दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन राज्य कमेटी के आह्वान पर दुमका नगर पर्षद के सभी सफाई कर्मी सचिव विजय कुमार के नेतृत्व में हड़ताल करते हुए राज्य व्यापक हड़ताल का समर्थन किया.
श्री कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है आंदोलन जारी रहेगा. सफाई कर्मियों के साथ नगर पर्षद सौतेला व्यवहार कर रही है. जो दुखद है. हड़ताल में अनिता मेहतरानी, राधा मेहतरानी, बोबी मेहतरानी, लक्ष्मी मेहतरानी, पूनम मेहतरानी, आसा मेहतरानी, पारू मेहतरानी, सुचित हरि, बैजू हरि, जिया हरि, उमेश हरि, विनोद हरि, पिंटू हरि, अजय हरि आदि शामिल थे.
