दुमका पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कहा
पत्रकारों से कहा पूर्व में ऐसे दौरे को लेकर भी सब कुछ साफ करने की है जरूरत
दुमका : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरी टीम लेकर अमेरिका जाने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने विदेश और दूसरे राज्यों के किये गये दौरे को लेकर श्वेत पत्र जारी करनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि किन निवेशकों से उनकी मुलाकात हुई और वे कितने का निवेश यहां करने जा रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस विधायक ने कहा कि पूर्व में ऐसे दौरे को लेकर भी सब कुछ साफ करने की जरूरत है, ताकि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता भी सरकार की नीतियों से अवगत हो सके. श्री आलम ने कहा कि सरकार अगर इन दौरों से जुड़े श्वेत पत्र जारी नहीं करती, तो जनता यही समझेगी कि सरकार ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया.
