सात हथियारबंद लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र मुर्गीमोड़ गेनुवाडीह पुलिया के समीप लुटेरों के एक गिरोह ने दो पशु व्यवसायियों से 1.22 लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक मसलिया के ही अजमेरी गांव के दो पशु व्यवसायी सुनील महतो एवं प्रकाश महतो राजनगर हटिया से पशु बेच कर वापस गांव लौट रहे थे. क्रम में लगातार उनका पीछा कर रहे
बाइक सवार अपराधियों ने मुर्गी मोड़ मार्ग में गेनुवाडीह के पास उन्हें घेर लिया तथा पिस्तौल सटा कर उनसे सारे रुपये छीन लिये. अपराधी चार मोटरसाइकिल पर सवार थे और कुल सात की संख्या में थे. उनमें से कुछ के पास हथियार भी था. बहरहाल मामले में अब तक मसलिया पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है.
