सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर गुरूवार की शाम नवाडीह गांव के समीप ऑटो को पीछे से तेज गति में दुमका की और जा रही इंडिका ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे ऑटो में बैठे जोगियामोड़ निवासी मुन्ना साह, हसीना बीबी एवं काजो बीबी घायल हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर गुरूवार की शाम नवाडीह गांव के समीप ऑटो को पीछे से तेज गति में दुमका की और जा रही इंडिका ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे ऑटो में बैठे जोगियामोड़ निवासी मुन्ना साह, हसीना बीबी एवं काजो बीबी घायल हो गयी.

परिजनों ने इलाज के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मुन्ना साह को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. इंडिका मालिक ने घायल व्यक्ति का इलाज की जिम्मेदारी उठायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >