मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

गोपीकांदर : गोपीकांदर में विषैले मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गये. यह घटना प्रखंड अंतर्गत कुश्विरा गांव की है. बुधवार की रात गजाधर के घर में मशरूम की सब्जी बनी थी. जिसे खाने के ठीक बाद सभी लोगों को उल्टियां शुरू हो गयी. इसमें गजाधर पाल, आशा कुमारी, […]

गोपीकांदर : गोपीकांदर में विषैले मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गये. यह घटना प्रखंड अंतर्गत कुश्विरा गांव की है. बुधवार की रात गजाधर के घर में मशरूम की सब्जी बनी थी. जिसे खाने के ठीक बाद सभी लोगों को उल्टियां शुरू हो गयी. इसमें गजाधर पाल, आशा कुमारी, भिरू देवी, सावित्री देवी और श्रवण कुमार शामिल हैं.

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरापाड़ा इलाज के लिए लाया गया. हालांकि इलाज के बाद सभी सदस्य अब खतरे से बाहर हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीड़ितों का किया गया इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >