दूसरे दिन भी बाल श्रमिक शिक्षक व शिक्षकेतर सदस्य अनशन पर

दुमका : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य बाल श्रमिक शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ के सदस्य दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे. बुधवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ झा, मुख्य संरक्षक योगेंद्र पाठक और लालदेव मिश्र ने सदस्यों को माला पहनाया. साथ ही कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों का […]

दुमका : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य बाल श्रमिक शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ के सदस्य दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे. बुधवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ झा, मुख्य संरक्षक योगेंद्र पाठक और लालदेव मिश्र ने सदस्यों को माला पहनाया. साथ ही कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों का उन्होंने विरोध किया और कहा कि शीघ्र संघ की मांगों पर पहल नहीं की गयी, तो भाजपा की सरकार को उखाड़ कर दम लेंगे.

आमरण अनशन करने वालों में हीरालाल मंडल, अजय कुमार, शिरोफिन मरांडी, सुनिता कुमारी के हौसला अफजाई के लिए विभिन्न संघ व संगठनों के कर्मचारी व पदाधिकारी ने भाग लिया. मौके पर लक्ष्मीकांत झा लोकेश, उमेश प्रसाद सिंह, सोनलाल मुर्मू, सुमेश्वर पंडित, समीर मंडल, राजेंद्र प्रसाद झुनझुनवाला,

दशरथ पासवान, सुधीर चौधरी, विजय ठाकुर, उत्तम कुमार, वकील मंडल, तालेश्वर मंडल, अनिल दास, मधुसुदन सोरेन, ओमप्रकाश भगत, पार्वती देवी, शिखा देवी, कल्पना कुमारी, संकुतला देवी, देवनाथ मंडल आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >