उपमुखिया ने की बीडीओ से शिकायत

काठीकुंड के अास्ताजोड़ा के मुखिया पर मनमानी का आरोप काठीकुंड. प्रखंड के आस्ताजोड़ा पंचायत की मुखिया सोनी शबनम सोरेन पर मनमानी करने का आरोप उपमुखिया जूही बीबी समेत 9 वार्ड सदस्यों ने लगाया है. इस बाबत बीडीओ से कार्यकारिणी की बैठक का भी उल्लंघन करने की शिकायत की है. शिकायत में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि […]

काठीकुंड के अास्ताजोड़ा के मुखिया पर मनमानी का आरोप

काठीकुंड. प्रखंड के आस्ताजोड़ा पंचायत की मुखिया सोनी शबनम सोरेन पर मनमानी करने का आरोप उपमुखिया जूही बीबी समेत 9 वार्ड सदस्यों ने लगाया है. इस बाबत बीडीओ से कार्यकारिणी की बैठक का भी उल्लंघन करने की शिकायत की है. शिकायत में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुखिया सोनी शबनम सोरेन के मनमाने रवैये और बैठक का उल्लंघन करने की वजह से सरकारी योजनाओं पर काम नहीं हो रहा है. उपमुखिया ने बताया कि मुखिया के शपथ समारोह से लेकर अब तक सभी योजनायें बाधित हैं. उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कराने की मांग की है.
वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी की बैठक में पूरे पंचायत में चौदह योजनाओं को पारित किया गया था,लेकिन मुखिया ने पंचायत सचिव को घर बुलाकर धमकी देते हुए छह अन्य योजनायें भी पंजी में चढ़वा ली. इधर पंचायत सचिव ने पदभार जताते हुए पंचायत का पदभार छोड़ दिया.
हालांकि इस मामले को मुखिया ने बेबुनियाद बताया है इसपर बीडीओ सीके दास ने पंचायतीराज पदाधिकारी को मामले की जांच कराने व कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के आधार पर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में वार्ड सदस्य पानमुनि मोहलिंन, सेमोलि सोरेन, शबनम बीवी, रेणुका मोहलिन, राती मोहलिन, साबुनेसा बीवी व राजेंद्र टुडू शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >