मुआवजे के बाद हटा सड़क जाम
दुमका : भागलपुर मार्ग पर हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. जाम की सूचना पाकर रामगढ़ थाना के एसआइ सोनू चौधरी, एसआइ इंद्रपाल ताना भगत, इंस्पेक्टर, दरोगा उपेंद्र सिंह पहुंचे. यहां उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. तब जरमुंडी के बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के पुत्र रूपलाल मुरमू को 10 हजार रुपये प्रदान की गयी और शेष राशि प्रक्रिया होने के बाद देने का आश्वासन दिया. जिससे संतुष्ट होकर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया और सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया.
