साइटेक अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
दुमका : शहर के दुधानी स्थित पुराना एएन काॅलेज कैम्पस स्थिति साइटेक अकादमी प्लस टू स्कूल में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने नये बैच 11वीं के छात्र-छात्राओं का स्कूल में स्वागत किया. अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और समां बांधा. जिसमें माइकल जैक्सन का डांस और एक छात्रा द्वारा किया गया. वहीं कत्थक नृत्य ने दर्शकों को लुभाया. इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मार्तंड मिश्रा, शिक्षिका अभिलाषा मिश्रा,
अमित साधु, रविकांत बिट्टु, निलांबर, मनीष कुमार आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. साथ ही कक्षा 11वीं के छात्र छात्राओं ने केक काटा और विद्यालय में अपने पहले दिन की खुशी मनायी. समारोह में निदेशक श्री मिश्रा ने छात्र छात्राओं को विद्यालय के पिछले परीक्षा परिणाम के बारे में बताया और उन्हें पढ़ाई तथा भविष्य में आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित किया. वहीं शिक्षिका श्रीमती मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और कहा कि इसके बिना जीवन में सफलता मुश्किल है.
