लोहे के रॉड से मारकर किया घायल

घटना आसनजोर पंचायत अंतर्गत उपररेंगनी गांव की जामा : जामा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को लोहे के रड से मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है. घटना थाना क्षेत्र के आसनजोर पंचायत अंतर्गत उपररेंगनी गांव की है. घटना को लेकर उपरेंगनी गांव के रूना कापरी ने गांव के ही साइकिल देव […]

घटना आसनजोर पंचायत अंतर्गत उपररेंगनी गांव की

जामा : जामा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को लोहे के रड से मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है. घटना थाना क्षेत्र के आसनजोर पंचायत अंतर्गत उपररेंगनी गांव की है. घटना को लेकर उपरेंगनी गांव के रूना कापरी ने गांव के ही साइकिल देव मरीक, तिलु मरीक, अमर लाल मरीक, रोहित मरीक और गुडी मरीक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 59/16 में भादवि की धारा 341, 323, 307/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिकी के मुताबिक रूना कापरी शाम के वक्त शुक्रवार को सिरसानाथ मंदिर में एक पंडा से मिलने जा रहा था. तभी पहले से घात लगाये बैठे उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और साइकिल देव मरीक ने लोहे के रड से उसके सिर पर और हाथ में प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >