कार ने साइकिल को मारी टक्कर, घायल

दुमका कोर्ट : शहर के चुहाबगान में शनिवार को एक कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. जिससे वह घायल हो गया और उसकी साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि साइकिल सवार इलाज के बाद ठीक हो गया. कार ने साइकिल सवार को ठोकर मारने से पहले एक ठेला में ठोकर मारी […]

दुमका कोर्ट : शहर के चुहाबगान में शनिवार को एक कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. जिससे वह घायल हो गया और उसकी साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि साइकिल सवार इलाज के बाद ठीक हो गया. कार ने साइकिल सवार को ठोकर मारने से पहले एक ठेला में ठोकर मारी थी और उस ठेला से साइकिल सवार को चोट लगी. जिससे बड़ा हादसा टल गया. जबकि ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में मामला थाना तक पहुंचा. लेकिन किसी ने कोई लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया. जिससे आपस में सुलह समझौता हो गया और कार चालक ने साइकिल सवार को एक नई साइकिल और इलाज का खर्च दे दिया. इसके बाद ठेला चालक को भी मरम्मत के लिए रुपये दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >