बेलदाहा नाग मंदिर में अष्टनागों की हुई भव्य पूजा अर्चना
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के बेलदाहा गांव में मयुराक्षी नदी के तट पर नाग मंदिर में बुधवार को अष्टनागों की पूजा-अर्चना करने को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. तकरीबन 55 हजार भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज के सुख समृद्धि की कामना की. यहां पर अनन्तम, बासुकीम, शेषम, पदमानाम, कमलम, शंखपालम, धृतराष्टम, तक्ष्कं एवं कालीयम […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के बेलदाहा गांव में मयुराक्षी नदी के तट पर नाग मंदिर में बुधवार को अष्टनागों की पूजा-अर्चना करने को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. तकरीबन 55 हजार भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज के सुख समृद्धि की कामना की. यहां पर अनन्तम, बासुकीम, शेषम, पदमानाम, कमलम, शंखपालम, धृतराष्टम, तक्ष्कं एवं कालीयम नागों में अनन्तम नाग को छोड़ यहां अष्टनागों की पूजा होती रही है. मंदिर के पंडा ने बताया कि अनंतम नाग की पूजा सुखजोरा नाग मंदिर में होती है.
फुलायस, डाला व जनेउ चढ़ाया
भक्तों में एेसी मान्यता है कि सच्चे मन से यहां मांगी गयी मुरादें अवश्य पूर्ण होती है. सर्पदंश से पीड़ित कोई भी व्यक्ति यहां से निराश नहीं लौटा है. मंदिर के पंडितों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के आद्रा नक्षत्र में मंदिर के पंडित उपवास रहकर पूजा-अर्चना करते हैं. वहीं भक्तों ने डाला, जनेउ आदि चढ़ाया.
आद्रा विसर्जन के साथ मेले का आयोजन
आद्रा विसर्जन के साथ यहां मेला लगा. यह मेला तीन दिन तक रहेगा. मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. मेले में आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग शामिल हुए हैं. मेले में दर्जनों दुकानें लगी हुई है. बच्चे बड़े सभी मेला का आनंद उठा रहे हैं.