इलाज के क्रम में सरसाबाद के साहुल की मौत

16 जून को मौत बनकर पलट गया था चीनी लदा ट्रक सैलून चलाने वाले की भी हो गयी थी मौत जामा : दुमका भागलपुर मार्ग पर महारो मोड़ के निकट 16 जून को एक चीनी लदे ट्रक के पलट जाने से अपने पैर गवा देने वाले साहुल मुरमू की मौत अंतत: ईलाज के क्रम में […]

16 जून को मौत बनकर पलट गया था चीनी लदा ट्रक

सैलून चलाने वाले की भी हो गयी थी मौत
जामा : दुमका भागलपुर मार्ग पर महारो मोड़ के निकट 16 जून को एक चीनी लदे ट्रक के पलट जाने से अपने पैर गवा देने वाले साहुल मुरमू की मौत अंतत: ईलाज के क्रम में देवघर के कुंडा स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक में हो गई. 50 वर्षीय साहुल मुरमू घटना के वक्त अर्जुन भंडारी के सैलून में बैठा हुआ था. इसी दौरान मौत का रूप लेकर आ रहे ट्रक दोनों को धक्का मारते हुए पलट गया. दोनों ट्रक के नीचे आ गये थे. अर्जुन भंडारी ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था,
लेकिन साहुल हादसे में हाथ पैर गंवाने के बावजूद जीवन मौत से जूझता रहा. हादसे के लगभग एक घंटे बाद तक वह खून से लथपथ घटनास्थल पर ही पड़ा रहा था. बाद में उसे एक बोलेरो पीकअप से सदर अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया था. मृतक साहुल पास के ही सरसाबाद गांव का रहने वाला था और अक्सर अर्जुन भंडारी के सैलून में आकर बैठा करता था. प्राईवेट क्लीनिक में साहुल की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव रविवार को गांव ले आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >