बासुकिनाथ में पेट्रोल पंप से हजारों की लूट
बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकिनाथ मोड़ के समीप स्थित अभ्यांजलि पेट्रोल पंप में मंगलवार रात करीब 11 बजे लुटेरे पिस्तौल का भय दिखा कर हजारों रुपये लूट लिये हैं. घटना के तुरंत बाद पंप के ऑनर गौरवकांत प्रसाद ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकिनाथ मोड़ के समीप स्थित अभ्यांजलि पेट्रोल पंप में मंगलवार रात करीब 11 बजे लुटेरे पिस्तौल का भय दिखा कर हजारों रुपये लूट लिये हैं. घटना के तुरंत बाद पंप के ऑनर गौरवकांत प्रसाद ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और लुटेरों का पीछा करने तालझारी की ओर निकल गयी.
घटना के संबंध में पंप के कर्मी सुशील कुमार यादव व आशीष कुमार यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एक पल्सर पर तीन लोग आये और तेल मांगा. तुरंत दो युवक उतर कर सुशील व आशीष की कनपटी पर पिस्तौल सटा दिया और हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर कार्यालय की ओर गये. वहां मौजूद कर्मी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए रुपयों से भरा बैग फेंक दिया. यह रुपयों का बैग बच गया, लेकिन सुशील व आशीष के हाथ में जो बैग था उसे लेकर वे फरार हो गये.
बासुकिनाथ में पेट्रोल पंप…
साथ ही पंप में तेल भरवाने आये घोंघाठेकचा निवासी प्रकाश यादव के पास से 2200 रुपया, एटीएम व पर्स लूट लिया. साथ ही सभी कर्मियों का माेबाइल लेकर तोड़ दिया. लुटेरे काले रंग के पल्सर में आये थे. लुटेरे देवघर की ओर भागे थे.
थाने से कुछ ही दूरी पर है पेट्रोल पंप : जिस पेट्रोल पंप में लूट की घटना हुई है, वह थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है. लुटेरे इतने बेखौफ थे कि उन्हें बगल के थाने में तैनात पुलिस का भी भय नहीं था.
काले रंग के पल्सर से आये थे तीन लुटेरे
पंप कर्मी व ग्राहक से हजारों लूटे
सभी कर्मियों का मोबाइल छीन कर तोड़ा
देवघर की ओर भागे लुटेरे
घटना की सूचना मिली है. जरमुंडी थाने क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में लूट हुई है. कितने की राशि लूटी गयी है इसका आकलन नहीं हो सका है. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात कुमार, एसपी, दुमका