हाइवा व मैजिक की टक्कर में चार घायल

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर रामपुर-दासोरायडीह के बीच एक मैजिक व हाइवा गाड़ी में टक्कर हो गयी, जिसमें मैजिक में सवार चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक दो दर्जन छात्र किशोरगढ़ से फुटबाॅल खेलकर वापस गुहियाजोरी मिशन स्कूल वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहे हाइवा […]

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर रामपुर-दासोरायडीह के बीच एक मैजिक व हाइवा गाड़ी में टक्कर हो गयी, जिसमें मैजिक में सवार चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक दो दर्जन छात्र किशोरगढ़ से फुटबाॅल खेलकर वापस गुहियाजोरी मिशन स्कूल वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहे हाइवा से टक्कर हो गयी. घायल छात्रों में जोगन सोरेन, विनोद मतुर्मू, मायनों मुर्मू एवं चरण हेंब्रम शामिल हैं. पुलिस ने चारों छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. अाक्रोशित छात्र वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने तथा मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम किये हुए थे. जाम में कई वाहन घंटों फंसे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >