प्रमाण पत्र बनाने में मनमाना राशि वसूलने का आरोप

दलाही : मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत में स्थित प्रज्ञा केंद्र द्वारा मनमाने ढंग से पैसे लेने का आरोप है. जिसको लेकर रानीघाघर गांव निवासी रंजीत कुमार पॉल ने अंचलाधिकारी को भी आवेदन देकर अवगत कराया है़ इस बारे में रंजीत कुमार पाल ने बताया कि जाति, निवासी एवं आय प्रमाण प्रत्र के ऑनलाइन के […]

दलाही : मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत में स्थित प्रज्ञा केंद्र द्वारा मनमाने ढंग से पैसे लेने का आरोप है. जिसको लेकर रानीघाघर गांव निवासी रंजीत कुमार पॉल ने अंचलाधिकारी को भी आवेदन देकर अवगत कराया है़ इस बारे में रंजीत कुमार पाल ने बताया कि जाति, निवासी एवं आय प्रमाण प्रत्र के ऑनलाइन के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र नयाडीह गया था़ जिसका संचालक सिदाम मंडल है़ संचालक ने तीनों प्रमाण पत्र ऑन लाइन के एवज में 300 रुपये की मांग की.

जब प्रति प्रमाण पत्र 30 रुपये शुल्क के होने की बात कही तो संचालक ने आॅन लाइन करने से इनकार कर दिया़ श्री पाल ने बताया कि आइटीआइ में चयन हुआ है़ चार जुलाई हो साक्षात्कार के लिए शामिल होना है. जिस कारण मजबूरन 300 रुपये देकर प्रमाण पत्र बनवाना पड़ा है़ उन्होंने आराेप लगाया है कि संचालक द्वारा कई लोगों से मनमाने ढंग से पैसे की उगाही की जा रही है़

बोले अधिकारी
आॅनलाइन करने के लिए सरकारी दर निर्धारित किया गया है़ अगर किसी केंद्र के द्वारा ज्यादा पैसे का डिमांड किया जा रहा है तो गलत है़
संजय कुमार बाखला, सीओ, मसलिया
प्रज्ञा केंद्र में आॅन लाइन के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है़ केंद्र के संचालक द्वारा अधिक पैसे लेने पर संचालक पर कार्रवाई होगी़
अमरदीप कुमार, इ-डिस्ट्रीक मैनेजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >