जीवनपुर कलाकाटा पथ जाम

परेशानी. डायवर्सन में डंपर फंसा, आवागमन हुआ अवरुद्ध बरसात के मौसम में पथ काट कर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है़ रानीश्वर : जीवनपुर मोड़ से कलाकाटा जानेवाले पथ पर खटंगी गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल के पास सोमवार की सुबह पत्थर डस्ट लदे एक डंपर फंस जाने से यातायात सेवा बाधित हो […]

परेशानी. डायवर्सन में डंपर फंसा, आवागमन हुआ अवरुद्ध
बरसात के मौसम में पथ काट कर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है़
रानीश्वर : जीवनपुर मोड़ से कलाकाटा जानेवाले पथ पर खटंगी गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल के पास सोमवार की सुबह पत्थर डस्ट लदे एक डंपर फंस जाने से यातायात सेवा बाधित हो गयी. इस पथ पर इनदिनों चौड़ीकरण तथा विभिन्न जगहों पर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है़ पुलिया निर्माण स्थल के पास डायवर्सन नहीं बनाने जाने से इस पथ पर अक्सर गाड़ी फंस जाती है़ रविवार को भी उक्त जगह पर पत्थर से लदा एक डंपर फंस गया था़ आजसू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि बरसात के मौसम में पथ काट कर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है़
पुलिया निर्माण स्थल के पास डायवर्सन ठीक से नहीं बनाया गया है़ कहीं कहीं तो डायवर्सन ही नहीं बनाया गया है़ वाहन चालकों को खेतों में गाड़ी उतार कर पार करना पड़ता है़ जिस दिन भारी बारिश होती है दुर्घटना की संभावना ज्यादा रहती है. इस पर न तो संवेदक का ध्यान है़ और न तो विभाग का ध्यान है़ पथ चौड़ीकरण तथा पुलिया निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >