फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने वालों पर होगी कार्रवाई : सीडीपीओ

रानीश्वर : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी के चयन में फर्जी प्रमाण पत्र जमा किये जाने का मामला सामने आया है. बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर पोषण सखी चयन के लिए विभिन्न केंद्र के आवेदिकाओं ने एएनएम का फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र जमा किये हैं. […]

रानीश्वर : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी के चयन में फर्जी प्रमाण पत्र जमा किये जाने का मामला सामने आया है. बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर पोषण सखी चयन के लिए विभिन्न केंद्र के आवेदिकाओं ने एएनएम का फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र जमा किये हैं. प्रखंडस्तरीय चयन कमेटी ने पोषण सखी चयन के लिए आवेदिकाओं की मेधा सूची तैयार करने के दौरान ऐसे कई मामले पाये हैं.

प्रखंडस्तरीय पोषण सखी चयन समिति की संयोजिका सह सीडीपीओ गीता अलबिना बेसरा ने बताया कि विभिन्न केंद्र में आवेदिकाओं द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से एएनएम का प्रमाण पत्र जमा किया गया है़ चयन के दौरान वैसे प्रमाण पत्रों को मान्यता प्रदान नहीं की गयी है़ कहा कि एएनएम की डिग्री की निगरानी जांच करायी जायेगी़ डिग्री सही पाये जाने पर मान्यता मिलेगी और डिग्री के फर्जी पाये जाने पर वैसे आवेदिकाओं पर कार्रवाई होगी.

उल्लेखनीय है कि पोषण सखी चयन के लिए एएनएम के प्रमाण पत्र के अलावा जाति व निवासी तथा कई शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण प्रद भी फर्जी होने की शिकायत आवेदिकाओं ने की है़ जानकारी के अनुसार एएनएम का प्रमाण पत्र पोषण सखी चयन के पहले बाजार में खुलेआम बिक रही थी़ जिसमें पश्चिम बंगाल व बिहार राज्य के ज्यादा प्रमाण पत्र बाजार में उपलब्ध थे़ एएनएम का प्रमाण पत्र 15 से 20 हजार रुपये में बिक रहा था़ जानकारी के अनुसार कई आवेदिकाओं द्वारा एएनएम का प्रशिक्षण लिये बिना ही प्रमाण पत्र अन्य योग्यता के रूप में दर्शाया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >