अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

ट्रैक्टर चालक सह मालिक व उसके पुत्र को पुलिस ने पकड़ा सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना पुलिस ने अवैध पत्थर लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं पुलिस ने अवैध पत्थर के साथ ट्रैक्टर चालक सह मालिक सुरेश मंडल और उसका पुत्र मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया है. दोनों सरैयाहाट अंतर्गत सलैया गांव का रहने वाला […]

ट्रैक्टर चालक सह मालिक व उसके पुत्र को पुलिस ने पकड़ा

सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना पुलिस ने अवैध पत्थर लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं पुलिस ने अवैध पत्थर के साथ ट्रैक्टर चालक सह मालिक सुरेश मंडल और उसका पुत्र मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया है. दोनों सरैयाहाट अंतर्गत सलैया गांव का रहने वाला है. मामले को लेकर एएसआइ वैद्यनाथ सिंह के बयान पर कांड संख्या-91/16 में भारतीय वन अधिनियम 33/42 तथा भादवि की धारा 147, 149, 379 व 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एएसआइ श्री सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थर की अवैध खुदाई कर चोरी छिपे ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा है. इसी बीच पुलिस गश्ती के लिए निकाली और उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर काफी पुरानी है, फिर भी नंबर के स्थान पर एएफ लिखा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >