कीमती खनीज की तलाश में गुमरो पहाड़ पहुंच रहे तस्कर

दलाही : मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत तेतरियाडंगाल मौजे में इन दिनों स्थानीय और बंगाल के तस्करों का जमावड़ा लग रहा है. ये तस्कर किसी बेशकीमती धातु की खोज कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिनों से रात के समय कुछेक तस्करों को गुमरो पहाड़ की तराई पर अवस्थित तेतरियाडंगाल में एक […]

दलाही : मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत तेतरियाडंगाल मौजे में इन दिनों स्थानीय और बंगाल के तस्करों का जमावड़ा लग रहा है. ये तस्कर किसी बेशकीमती धातु की खोज कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिनों से रात के समय कुछेक तस्करों को गुमरो पहाड़ की तराई पर अवस्थित तेतरियाडंगाल में एक खेत के पास गड्ढा खोदते देखा गया था. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. जमावड़े का क्षेत्र में चर्चा होने के बाद शुक्रवार की रात को ही उक्त स्थल को जोत दिया गया.

जोते गये स्थल की मिट्टी एकदम काले रंग की दिख रही है. सूत्रों की मानें तो उक्त स्थल पर यूरेनियम धातु के होने की संभावना बनी है. जिससे तस्कर इस क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं. सूत्रों की माने तो गुमरो पहाड़ से सटे पहाड़पुर गांव के एक व्यक्ति द्वारा बीते दिन कोलकाता और चितरंजन के कुछेक तस्करों को भी यहां बुलाया गया था. इस बाबत तेतरियाडंगाल के जमीन मालिक ने बताया कि बाहर के कुछेक लोग एक विशेष यंत्र लेकर आये थे. लेकिन यूरेनियम न होने की बात कह कर लौट गये हैं. बहरहाल जो भी हो इस विषय को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >