शिक्षा से ही होगा समाज का विकास

तालझारी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बोले विधायक बासुकिनाथ : उत्क्रमित उच्च विद्यालय तालझारी में बुधवार को प्राचार्य रामानंद तिवारी की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वर्ष 2016 में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विधायक बादल पत्रलेख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का […]

तालझारी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बोले विधायक

बासुकिनाथ : उत्क्रमित उच्च विद्यालय तालझारी में बुधवार को प्राचार्य रामानंद तिवारी की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वर्ष 2016 में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विधायक बादल पत्रलेख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बादल ने कहा शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. बेहतर शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण होता है.
शिक्षा सफलता का द्वार खोलती है. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. उन्हें धन की कमी नहीं होने दिया जायेगा. बादल निधि से स्कूल का विकास कराने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना आती है. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुंदर मोदी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही.
विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय में मैट्रिक के परीक्षा में टॉपर रहे मोना कुमारी, अन्नू प्रिया, वंटी कुमारी, छोटी कुमारी, अमन कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, शिवम गुप्ता, अमन कुमार मिश्रा, अजय राउत, सिकंदर भंडारी, जयकांत मोदी, संतोष दास, अढतर अंसारी आदि को अंक पत्र देकर बादल ने सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर वरीय समाजिक कार्यकर्त्ता लखी नारायण दत्ता, जिला शिक्षा प्रतिनिधि मुकेश यादव, नवीन कुमार, अनूप कुमार, धीरेंद्र कुमार राव, रतन प्रसाद, गौरीशंकर पांडेय, महेंद्र झा, महेश साह सहित अन्य उपस्थित थे.
रामानंद राय बने घटवाल घटवार संघर्ष मोरचा के जिलाध्यक्ष : काठीकुंड. घटवाल घटवार शिक्षित संघर्ष मोर्चा की बैठक गोपिकांदर के दलदली गांव में हुई. जिसकी अध्यक्षता विमला देवी ने की. बैठक में जिला कमेटी का चयन किया गया जिसमें रामानंद राय को जिलाध्यक्ष और जगदीश राय को सचिव बनाया गया है. अशोक राय को कोषाध्यक्ष व दिगंबर राय को जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश राय,सचिव के लिए विजय राय तथा कोषाध्यक्ष के लिए दीनू राय का चयन किया गया है. रंजीत राय को गोपीकांदर का प्रखंड अध्यक्ष, समीर राय को सचिव तथा धर्मेंद्र राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >