ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ट्रक पलटने से चालक व खलासी घायल हो गये हैं. यह हादसा लांगोपहाड़ी गांव के पास हुआ. ट्रक पर चिप्स लदे थे. ट्रक लांगोपहाड़ी गांव के पास असंतुलित हो गया और पलट गया. जिससे चालक व खलासी को आंशिक रूप से चोटें आयी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार […]
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ट्रक पलटने से चालक व खलासी घायल हो गये हैं. यह हादसा लांगोपहाड़ी गांव के पास हुआ. ट्रक पर चिप्स लदे थे. ट्रक लांगोपहाड़ी गांव के पास असंतुलित हो गया और पलट गया. जिससे चालक व खलासी को आंशिक रूप से चोटें आयी हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरसडंगाल की ओर से ट्रक (बीआर 01 जीए 6695) चिप्स लोड लेकर काफी तेज गति से दुमका की ओर जा रहा था. तभी लांगोपहाड़ी मोड के पास असंतुलित होकर पलट गया. घटना के बाद घायल अवस्था में चालक व खलासी मौके से फरार हो गये.
उग्र ग्रामीणों ने किया रोड जाम
दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. मृतक के परिजनों ने मुआवजे को लेकर देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. करीब दो घंटे से रोड जाम है. छोटी बडी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. यात्रियों को परेशानी हुई. छोटे-छोटे बच्चे पानी के लिए परेशान हुए. खबर लिखे जाने तक सोनारायठाढी पुलिस पदाधिकारी जाम हटवाने का प्रयास में जुटे हैं.