पहले किया एसएमएस फिर कॉल कर दी धमकी
दुमका कोर्ट : दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को फोन पर जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अभिषेक कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध भादवि की धारा 353, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभिषेक कुमार के सरकारी मोबाइल पर 30 मई की रात नंबर 7033754004 से एसएमएस मिला, जो अंग्रेजी में टाइप किया हुआ था.
जिसमें लिखा था कि तुम हमको चिनता नहीं है, तुमको जान से मारेंगे, तुम्हारे घर में जाकर गोली मारेंगे. इसके बाद 31 मई की रात में मोबाइल पर धमकी भरे शब्दों में कहा कि तुमको घर में घुसकर उठा लेंगे और जान से मार डालेंगे. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. जिस मोबाइल से एसएमएस किया गया और फिर फोन किया गया, उस मोबाइल का धारक कौन है और किसने धमकी दी है. पुलिस जांच कर रही है.
