प्रशिक्षण संस्थान में जड़ा ताला विरोध . नहीं हुआ ऑनलाइन सत्यापन, आइटीआइ के छात्र हुए उग्र
दुमका : मका स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तकरीबन डेढ़ सौ प्रशिक्षणार्थी संस्थान प्रमुख की लापरवाही व उदासीन रवैये का खामियाजा भुगत रहे हैं. इन छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है. छात्रों ने इस मामले में संस्थान के प्रभारी दीपक केशव से मुलाकात कर उनसे इसका निदान कराने का अनुरोध किया […]
दुमका : मका स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तकरीबन डेढ़ सौ प्रशिक्षणार्थी संस्थान प्रमुख की लापरवाही व उदासीन रवैये का खामियाजा भुगत रहे हैं. इन छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है. छात्रों ने इस मामले में संस्थान के प्रभारी दीपक केशव से मुलाकात कर उनसे इसका निदान कराने का अनुरोध किया था, पर अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया.
लिहाजा छात्रों ने संस्थान के गेट पर ताला जड़ दिया तथा नारेबाजी की. छात्रों ने बाद में समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें छात्रों ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की लापरवाही से सत्र 2015-16 के सभी प्रशिक्षणार्थियों की छात्रवृत्ति रद्द कर दी गयी है.
डीसी को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार
अखबार में सूचना प्रकाशित हुई थी, जिसपर ध्यान नहीं गया था. पहले पत्राचार किया जाता था. समस्या का निदान निकालने की कोशिश हो रही है. कल्याण विभाग से आश्वासन भी मिला है. उम्मीद है छात्रों को छात्रवृत्ति मिल जायेगी.
दीपक केशव, प्रभारी, गर्वमेंट आइटीआइ
छात्रों ने कहा
छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति का ऑनलाइन सत्यापन होना था. जिस पर संस्थान प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया. कई बार कहने के बाद भी यह कार्रवाई नहीं की गयी. ऐसे में छात्रों को अब छात्रवृत्ति मिलने की संभावना क्षीण रह गयी है. छात्रों ने बताया कि पिछड़े और गरीब तबके से अधिकतर छात्र है. छात्रवृत्ति उनकी शिक्षा में एक बड़ा सहारा होती है. तालाबंदी व उपायुक्त के कार्यालय में आवेदन देने वालों में भैरव हेंब्रम, मुकेश सोरेन, जयचंद मुर्मू, संजीव सुमन मुर्मू, एडवीन मुर्मू, अब्राहम मरांडी, जूनास हेंब्रम, राहुल कुमार, भादो हांसदा, शिवचरण सोरेन, मनोज मुर्मू, नितेश गुप्ता, सोमू राय, विनोद किस्कू, रुद्रदेव, अनिल सोरेन, देवाशीष राय, संजय बेसरा आदि शामिल थे.