कुम्हारपाड़ा के एक व्यक्ति पर पत्नी को भगा ले जाने का लगाया आराेप
दुमका कोर्ट : हर के टीनबाजार तेलीपाड़ा से एक महिला के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला के पति अयूब ने न्यायालय में कुम्हारपाड़ा के मो अकरम के विरुद्ध पीसीआर दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. दर्ज मामले के मुताबिक 27 मई को उसकी पत्नी का अपहरण हो गया है. वह हर दिन की तरह उस दिन भी दर्जी का काम करने बाजार गया था. इसी बीच मो अकरम उसके घर आ गया और उसकी पत्नी जुवेदा बीबी ऊर्फ सीमा बीबी को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया. कुछ लोगों ने अकरम को जुवेदा के साथ देखा भी था. अयूब जब घर पहुंचा,
तो अपनी पत्नी को न पाकर खोजबीन शुरू की. लेकिन वह नहीं मिली, तब उसने इसकी शिकायत नगर थाना में की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने एसपी के यहां भी गुहार लगायी. लेकिन जब वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तब सीजेएम के न्यायालय में पीसीआर दाखिल कर फरियाद किया है.
