बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत पुतलीडाबर पंचायत जरूवाडीह गांव में मंगलवार की रात डायन कह कर 65 वर्षीय वृद्धा बिटिया हांसदा को टांगी से काट दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक महिला का पौत्र वीरेंद्र मुर्मू ने पुलिस में लिखित शिकायत कर बताया कि गांव के लोबिन मुर्मू, अनिल मुर्मू, रूसीलाल हेंब्रम, पानमुनी बास्की एवं मकु हांसदा ने बीती देर रात घर में घुस कर उसकी दादी को डायन कह मारपीट करते हुए घर से खींच कर बाहर निकाला और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप ले जाकर टांगी से काट डाला.
डायन बिसाही में वृद्धा को टांगी से काट डाला
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत पुतलीडाबर पंचायत जरूवाडीह गांव में मंगलवार की रात डायन कह कर 65 वर्षीय वृद्धा बिटिया हांसदा को टांगी से काट दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक महिला का पौत्र वीरेंद्र मुर्मू ने पुलिस में लिखित शिकायत कर बताया कि गांव के लोबिन मुर्मू, अनिल मुर्मू, रूसीलाल हेंब्रम, पानमुनी […]

डायन बिसाही में…
मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेंद्र किसी तरह जान बचा कर वहां से भागा. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने 3/4 डायन प्रतिशोध अधिनियम एवं भादवि की धारा 302 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सभी आरोपित घटना के बाद भाग गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मंगलवार की देर रात घर में घुस कर वृद्धा को खींच कर निकाला
स्कूल समीप ले जाकर डायन कह टांगी से किया वार
बचाने गया पौत्र जान बचाकर भागा
पांच को बनाया नामजद आरोपित