दो अलग-अलग हादसों में छह घायल

मसलिया : मसलिया में बुधवार को हुए दो अलग अलग हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पहला हादसा दो बाईकों की आमने सामने टक्कर से हुई. जबकि दूसरी घटना दो साइकिलों के आपस में टक्कर से हुई है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए कुंडहित ले जाया […]

मसलिया : मसलिया में बुधवार को हुए दो अलग अलग हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पहला हादसा दो बाईकों की आमने सामने टक्कर से हुई. जबकि दूसरी घटना दो साइकिलों के आपस में टक्कर से हुई है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए कुंडहित ले जाया गया, जिससे घायलों की पहचान नहीं हो पायी है. पहला हादसा नाला-दुमका पथ पर मसलिया में दलाही बस स्टैंड चौक पर हुआ, जिसमें एक दंपती बुरी तरह घायल हो गये.

वहीं दूसरा हादसा दलाही रानीबहाल पथ पर दुधानी पुल के पास हुआ. पहले हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर पती-पत्नी कुंडहित से दुमका की ओर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी. इस बाइक में दो युवक सवार थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को इलाज के लिए कुंडहित ले जाया गया. वहीं दूसरे हादसे में दोनों साइकिल सवारों को बेहोशी की हालत में परिजन ग्रामीणों के सहयोग से अपने घर ले गये. समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >