टेंडर घोटाला में विभाग ने उपलब्ध कराये सारे अभिलेख, जांच शुरू

दुमका : दुमका में लघु सिंचाई प्रमंडल में 43 चेकडैमों के हुए टेंडर घोटाले में अंतत: अधीक्षण अभियंता को योजनाओं से संबंधित सारे अभिलेख उपलब्ध करा देना पड़ा है. महीने भर पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह ने मामले में मिली शिकायत को बड़ी ही गंभीरता से लिया था और जांच कमेटी गठित करते हुए विभाग […]

दुमका : दुमका में लघु सिंचाई प्रमंडल में 43 चेकडैमों के हुए टेंडर घोटाले में अंतत: अधीक्षण अभियंता को योजनाओं से संबंधित सारे अभिलेख उपलब्ध करा देना पड़ा है. महीने भर पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह ने मामले में मिली शिकायत को बड़ी ही गंभीरता से लिया था

और जांच कमेटी गठित करते हुए विभाग के अभियंता को सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था. पर आयुक्त के इस आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा था और टेंडर निष्पादन में हुई कथित गड़बड़ियों को छिपाया जा रहा था. मामले में विभाग के अधीक्षण अभियंता को जब 29 मई को आयुक्त कार्यालय ने एक कड़ा पत्र लिखा और निविदा निष्पादन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाने पर आदेश की अवहेलना किये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी, तब जाकर सारे दस्तावेज उपलब्ध करवाये गये. यह दस्तावेज जांच कमेटी को उपलब्ध करा दिये गये हैं तथा जांच भी शुरू हो गयी है.

उल्लेखनीय है कि आयुक्त द्वारा गठित इस जांच कमेटी में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी अनमोल सिंह, सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नरेश मंडल, पुनासी परियोजना के सहायक अभियंता नवीन कुमार तथा सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता मनोज कुमार त्रिपाठी शामिल हैं. 43 चेकडैमों की यह योजना लगभग 27 करोड़ रुपये की है.

27 करोड़ रुपये के 43 चेकडैमों के टेंडर का मामला

आयुक्त के कड़े निर्देश के बाद उपलब्ध कराया गया दस्तावेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >