छज्जा से गिर कर मजदूर की मौत

युवक अमड़ापाड़ा का रहने वाला था दुमका : शहर के डंगालपाड़ा वार्ड नंबर 18 में एक मजदूर काम के दौरान मकान के छज्जे से गिर गया. गिरने के दौरान वह एक फटे हुए बांस में फंस गया, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. उसके शरीर से खून की धार इतनी तेजी से निकल […]

युवक अमड़ापाड़ा का रहने वाला था

दुमका : शहर के डंगालपाड़ा वार्ड नंबर 18 में एक मजदूर काम के दौरान मकान के छज्जे से गिर गया. गिरने के दौरान वह एक फटे हुए बांस में फंस गया, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. उसके शरीर से खून की धार इतनी तेजी से निकल गयी कि देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रमजान नाम का यह युवक अमड़ापाड़ा का रहने वाला था तथा दुमका के डंगालपाड़ा स्थित अपने ससुराल में रहकर दुमका में मजदूरी करके जीवन-यापन करता था. नगर थाना पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक उन्हें कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >